आज से अयोध्या में विवादित ढांचा मामले पर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय नई पीठ थोड़ी देर में सुनवाई करेगी। पीठ में जस्टिस संजय किशन कौल और केएम जोसेफ भी हैं। आज पीठ भविष्य में होने वाली सुनवाई की रूपरेखा तैयार करेगी। यह भी संभव है कि पीठ ही नियमित रूप से सुनवाई करे।