कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशायल के छापों को गलत बताया। उन्होंने कहा, “मरे खिलाफ लगे सभी आरोप पूरी तरह से गलत और राजनीतिक रूप से प्रभावित हैं। हम सभी नोटिसों का जवाब देंगे। लेकिन मेरा परिवार चिंता में है, मां की तबीयत ठीक नहीं है, हर चीज कानून के मुताबिक होनी चाहिए, हम हमेशा सहयोग करेंगे।