उत्तर कोरिया ने एकबार फिर मिसाइल परीक्षण किया है।शुक्रवार देर रात उत्तर कोरिया ने दो प्रोजेक्टाइल मिसाइल दागी। जानकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया की ओर से पिछले 3 हफ्तों में किया गया यह 6वां परीक्षण है। इन परीक्षणों से अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि उत्तर कोरिया के इन परीक्षणों को अमेरिका के सामने उसकी सैन्य क्षमता दिखाने के तौर पर देखा जा रहा है।