चिन्मयानंद प्रकरण में कांग्रेस द्वारा सोमवार को शाहजहांपुर से लखनऊ तक पदयात्रा से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत पार्टी के कई नेताओं को ‘नजरबंद’ कर दिया गया और बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. कांग्रेस ने प्रदेश की योगी सरकार की इस ‘दमनात्मक कार्रवाई’ के खिलाफ आज पूरे राज्य में प्रदर्शन कर ऐलान किया है.