मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने राज्य की विदिशा लोकसभा सीट से बंपर मतों से जीत दर्ज की है और उन्हें इस जीत का पारितोषिक भी मोदी कैबिनेट में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी के रूप में मिल गया है, वहीं अब शिवराज सिंह चौहान विधायक पद से जल्द ही इस्तीफा देंगे और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उपचुनाव में उम्मीदवार कौन होगा? ऐसा इसलिए क्योंकि कई नेताओं के बेटे राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी शामिल है। माना जा रहा है कि बुधनी उपचुनाव के जरिए कार्तिकेय की राजनीति में एंट्री हो सकती है। इसके अलावा विदिशा लोकसभा सीट से सांसद रहे हीरमाकांत भार्गव का टिकट इस चुनाव में काट दिया गया था। उनकी जगह पर शिवराज सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा गया था तो वहीं एक समय पर राजेंद्र सिंह राजपूत ने भी शिवराज सिंह चौहान के लिए बुधनी विधानसभा छोड़ी थी। ऐसे में ये दोनों नाम भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि परिवारवाद पर हमेशा सवाल खड़ा करने वाली बीजेपी नेता पुत्रों को उपचुनाव में टिकट देती है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन बुधनी विधानसभा उपचुनाव में इस वक्त कार्तिकेय सिंह चौहान प्रबल दावेदार हैं।
उपचुनाव लड़ सकते हैं कार्तिकेय

