कावेरी अस्पताल के बाहर डीएमके कार्यकर्ताओं का सुबह से ही हुजूम लगा है. डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक करुणानिधि के पल्स रेट और ब्लड प्रेशर में गिरावट की वजह से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. उनके परिजन और पार्टी नेता अस्पताल में ही मौजूद हैं. 94 वर्षीय नेता का हालचाल जानने शनिवार को देश भर के तमाम नेताओं का तांता लगा रहा, वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज करुणानिधि का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे.