उत्तरी कश्मीर में मंगलवार को एलओसी पर अलग-अलग हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में एक जवान शहीद हो गया। तीन जवान लापता हैं, जबकि शेष चार को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता जवानों की तलाश में व्यापक पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।