मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के महिलाओं को टिकट देने के बयान को शिवराज सिंह ने चुनावी मुद्दा बनाकर महिलाओं के अपमान से जोड़ दिया. कमलनाथ के बयान से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”कमलनाथ कह रहे हैं कि महिलाओं को ज्यादा टिकट इसलिए नहीं दिया क्योंकि हम सजावट के लिए टिकट नहीं देते. हे कमलनाथ यह भारत भूमि है, भारतीय संस्कृति को समझो. भारतीय संस्कृति में मां बहन बेटी का कितना ऊंचा स्थान है. जहां मां बहन बेटियों का सम्मान होता है वहीं देवता निवास करते हैं. मां बहन बेटी की इज्जत करने वाला यह देश और आप कहते हो सजावट की चीज यह बहनों का अपमान है जो मध्य प्रदेश की धरती कभी सहन नहीं करेगी.