कर्नाटक के बागी विधायकों की इस्तीफे की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस्तीफा देने वाले 15 विधायकों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट स्पीकर को उनके इस्तीफे स्वीकार करने का निर्देश दे। विधायकों का कहना है कि स्पीकर इस मामले में जानबूझकर देरी कर रहे हैं। सदन का विश्वास खो चुकी कांग्रेस-जेडीएस सरकार को बचाने के लिए विधायकों को अयोग्य करार देने का डर दिखाया जा रहा है। इससे पहले पिछले हफ्ते मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि फिलहाल न इस्तीफे पर फैसला लिया जाएगा, न विधायकों को सदस्यता अयोग्य ठहराया जाएगा।
You may also like
Latest news
सुप्रीम कोर्ट पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम...
Read More
Latest news
गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को गांधीनगर स्थित विधानसभा भवन में शुरू हो गया. सबसे पहले मतदान...
Read More
Latest news
मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ठोस आश्वासन की मांग कर रहे तपस्वीजी की छावनी के महंत परमहंसदास की इच्छा सोमवार को...
Read More
Latest news
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कुल 14 याचिकाओं पर सुनवाई...
Read More