आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने अपने खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार और अफवाहों से तंग आकर राजनीति छोड़ने की बात कही है. तेजप्रताप ने सोमवार की शाम अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि उनकी पार्टी के ही कई लोग उनके विरुद्ध अफवाह फैला रहे हैं, उन्होंने आगे लिखा कि राजद के नेता ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टू और विधान पार्षद सुबोध राय गलत अफवाह फैला रहे हैं. इन आरोपों से मर्माहत तेजप्रताप ने आगे लिखा, “जब मैं इसकी शिकायत अपनी मां से करता हूं तो मुझे ही डांट पड़ जाती है. इस कारण मैं काफी दबाव में हूं.”