राजनीतिक पार्टियों द्वार किसानों की कर्जमाफी पर रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि ये सही नहीं है। राजन ने कहा कि कर्जमाफी चुनावी वादों का हिस्सा नहीं होना चाहिए। ऐसे कदमों से खेती में निवेश तो रुकता ही है साथ में राज्यों की हालत भी खराब होती है। कर्जमाफी रोकने के लिए उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है और उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।