पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा है कि अगर लोकसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो वह जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनावों मैं जिम्मेदारी लूंगा और पद से इस्तीफा दे दूंगा। सीएम अमरिंदर ने अपने बयान में कहा कि सभी मंत्री और विधायक पार्टी के प्रदर्शन के लिए जिम्मेवार होंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान का फैसला है कि लोकसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत या हार का पूरा श्रेय पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को जाएगा। मैं इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं, हालांकि मुझे यकीन है कि कांग्रेस पंजाब में सभी लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी।
