महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडण्नवीस से भाजपा आलाकमान खासा नाराज बताया जा रहा है। कारण है फडण्नवीस की वह सलाह जिस पर अमल करके पार्टी ने बगैर बहुत राज्य में सरकार बनाई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि देवेन्द्र फड़ण्नवीस ने ही भाजपा अध्यक्ष को एनसीपी के समर्थन मिलने की बात कह भरोसा दिलाया कि वे सरकार बना सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को भी यही कह उनकी विशेष शक्ति ‘रूल 12’ का इस्तेमाल कर बगैर केंद्रीय मंत्रिमंडल की सहमति लिए राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने के लिए मनाया गया। बाद का घटनाक्रम भाजपा नेतृत्व के लिए बेहद शर्मिन्दगी का कारण बन गया। अब खबर है कि विदर्भ के इस ब्राह्मण नेता को किनारे लगा मराठा नेता चंद्रकांत पाटिल को आगे करने पर पार्टी नेतृत्व विचार कर रहा है। वर्तमान में महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की लाॅटरी खुलती नजर आ रही है।
गर्दिश में फडण्वीस के सितारे
