Sargosian / Chuckles

राजनीति में वापसी करेंगे रमेश बैंस?

हाल ही में दस राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। नए राज्यपालों की नियुक्ति पर राष्ट्रपति की भी मुहर भी लग चुकी है जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे रमेश बैंस को भी हटा दिया गया है और उनके स्थान पर झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी कृष्णन को जिम्मेदारी दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि रमेश बैस एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति में वापसी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा केंद्रीय संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। कयास तो इस बात के भी लगाए जा रहे हैं कि उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। हालांकि अभी तक भाजपा की ओर से इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है। गौरतलब है कि रमेश बैस रायपुर लोकसभा सीट से 8 बार सांसद रह चुके हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD