गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बीच कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है। कांग्रेस ने अपने 14 विधायकों के साथ राज भवन में सरकार बनाने के लिए एक पत्र सौंपा। हालांकि कांग्रेस विधायकों और गवर्नर के बीच कोई मीटिंग नहीं हो पाई है।