श्रीनगर- जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया. इस दौरान एक जवान की मौत हो गई जबकि 34 घायल हो गए. यह घटना श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूनी नाला पर हुई है. बताया जा रहा है कि चुनावी ड्यूटी खत्म होने के बाद सुरक्षा बल के जवान कश्मीर के बडगाम से वापस लौट रहे थे. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है.