पिछले काफी समय से सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होता दिख रहा है सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की मांग को मानते हुए जस्टिस केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट का हिस्सा बनाए जाने की मंज़ूरी दे दी है. इसके पहले सरकार ने एक बार जस्टिस जोसेफ का नाम लौटा दिया था. जस्टिस जोसेफ का नाम लौटाए जाने जैसे सरकार के फैसलों की वजह से उसके और सुप्रीम कोर्ट के बीच नियुक्तियों को लेकर ये खींचतान बनी हुई थी.सरकार ने कॉलेजियम के तहत की गई सुप्रीम कोर्ट की जो मांग मानी है उसके तहत उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ अब सुप्रीम कोर्ट के जज बन जाएंगे. जस्टिस जोसेफ के अलावा मद्रास हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस इंदिरा बनर्जी और ओडिशा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विनीत सरन को भी सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने की मांग मान ली गई है. इनकी नियुक्ति के लिए ज़रूरी प्रेसिडेंशियल वारंट की प्रक्रिया की भी शुरुआत कर दी गई है.
You may also like
Latest news
जम्भू कश्मीर के पुलवामा मैं इस समय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले हाजिन राजपोरा इलाके में 2-3...
Read More
Latest news
अयोध्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद का मामला इस समय सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस मामले से संबंधित एक पहलू को संवैधानिक पीठ के पास...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने PMC बैंक मुद्दे पर कहा, “विधानसभा चुनाव के बाद हम इस मुद्दे को केंद्र के पास ले जाएंगे…...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘अटल भूजल योजना’ की शुरुआत की, जिससे सात राज्यों के 8,350 गांवों को फायदा होगा. PM ने भूतपूर्व...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन को केस से हटा दिया गया है. राजीव धवन ने फेसबुक पोस्ट पर...
Read More
Latest news
जलपाईगुड़ी से समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, अलीपुरद्वार जिले के हाशीमारा में एक मकान में मंगलवार तड़के आग लगने से एक ही परिवार के...
Read More