Latest news

जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन, दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी

शुक्रवार की नमाज और कुछ संगठनों द्वारा संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का आह्वान करने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरपूर्वी जिले के कुछ क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. कुछ स्थानों पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद, वेलकम और मुस्तफाबाद इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया. दिल्ली की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुआ.

You may also like