दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार दोपहर करीब 4.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गए हैं। डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटके काफी तेज तीव्रता के थे और इनका ज्यादा असर पुंछ, राजौरी और जम्मू में काफी महसूस किए गए हैं।भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लाहौर से 173 किलोमीटर दूर के उत्तर-पश्चिम में बताया जा रहा है।
