Latest news

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शिलान्यास आज

दिल्ली सहारनपुर हाईवे (एनएच 709बी) के चार लेन चौड़ीकरण के लिए शिलान्यास समारोह में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। पहले दो चरण में 125 किमी हाईवे का चौड़ीकरण होगा, इसकी अनुमानित लागत 1505 करोड़ रुपये है। चार जिलों से होकर गुजरने वाला यह हाईवे पिछले एक दशक से सियासी मुद्दा बना हुआ है।

यूपी सरकार से एनओसी मिल जाने के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। तीन चरण में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD