प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘अटल भूजल योजना’ की शुरुआत की, जिससे सात राज्यों के 8,350 गांवों को फायदा होगा. PM ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में यह घोषणा की. इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे.