पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर कैलाश कॉलोनी स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। रविवार को दोपहर 12 बजे डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पर उनके अंतिम दर्शन किए जाएंगे। यहां से निगम बोध घाट तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।