बीसीसीआई ने बुधवार को भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को एक टीवी शो पर महिलाओं पर उनकी टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया. इन टिप्पणियों की इतनी आलोचनाओं के बाद बोर्ड खिलाड़ियों के इस तरह से टीवी शो में शिरकत करने पर रोक भी लगा सकता है. ‘कॉफी विद करण’ टीवी शो पर पंड्या की टिप्पणी की काफी आलोचना हुई जिन्हें ‘सेक्सिस्ट’ करार किया गया. बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी और कहा कि वह शो के हिसाब से भावनाओं में बह गए थे.