Latest news

पुणे में बारिश का कहर, 7 लोगों की मौत, आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

मॉनसून खत्म होने के कगार पर है लेकिन महाराष्ट्र में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुणे में बीती रात जोरदार बारिश हुई  पुणे में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमों को तैनात किया गया है. पुणे में बाढ़ से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं पुणे जिला कलेक्टर ने शहर के पुरनार,बारामती, भोर और हवेली तहसील के सभी स्कूलों और कॉलेजों को गुरुवार को बंद रखने की घोषणा की है.

You may also like