पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गौतम गंभीर पीएम मोदी के विजन से काफी प्रभावित हुए हैं। देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।