अपने एक दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपीजी ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। पुलिस अफसरों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। प्रधानमंत्री यहां 1100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।