Latest news

प्रफुल्ल पटेल पहुंचे ED दफ्तर, मनी लॉन्ड्रिंग मामले होगी पूछताछ

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल आज मुंबई के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर पहुंच गए हैं। प्रफुल्ल पटेल पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप हैं।प्रफुल्ल पटेल से दाऊद के करीबी सहयोगी इकबाल मिर्ची के साथ कथित जमीन सौदे को लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोप है कि इकबाल मिर्ची के सीजे हाउस में प्रफुल्ल पटेल के दो फ्लैट हैं।

You may also like