उत्तर प्रदेश के बरेली में आयुष्मान कार्ड धारक 59 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के अभाव में मौत हो गई। मरीज कार्ड लेकर शहर के मशहूर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा लेकिन सभी अस्पतालों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया। आखिरकार, बुधवार को बुजुर्ग ने इलाज न होने के कारण दम तोड़ दिया। मामले को लेकर यूपी स्वास्थ विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।