Uttarakhand

बर्बाद होती जमीनें, आबाद होते माफिया

उत्तराखण्ड में जमीनों की लूट/भाग-2

उत्तराखण्ड के अस्तित्व में आने से पहले ही देहरादून की उपजाऊ जमीनों पर माफियाओं की गिद्ध दृष्टि रही। तब से लेकर अब तक सैकड़ों एकड़ जमीनों की नियम-कानूनों के विपरीत खरीद-फरोख्त की गई। कई मामलों की जांच भी हुई। कुछ पर कार्यवाही हुई तो कुछ रसूखदारों के बल पर आज भी अवैध कब्जों में हैं। पिछले दिनों जब प्रदेश की धामी सरकार ने बहुप्रतिक्षित भू-कानून लागू किया तो एक बार फिर सूबे के लोगों को उम्मीद जगी है कि अब जमीनों की लूट की छूट पर रोक लग सकेगी

You may also like