केंद्रीय राज्यमंत्री और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो के साथ कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों ने बहुत बुरी तरह बर्ताव किया। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में जब सुप्रियो पहुंचे तो लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठनों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि छात्रों ने उनके कुर्ते फाड़ दिए, उनके साथ मारपीट की और चश्मा भी तोड़ डाला। बदसलूकी करने वाले छात्रों की तस्वीरें भी सामने आई है।
