Latest news

बारामुला जिले में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा का एक बड़ा मॉड्यूल ध्वस्त,आतंकी संगठन से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सेना और पुलिस की एक संयुक्त कार्रवाई में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े मॉड्यूल को ध्वस्त किया गया है। कश्मीर में एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद कार्रवाई करते हुए सेना और पुलिस ने बारामुला जिले में लश्कर से जुड़े 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद से इन आतंकियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

You may also like