लगभग एक हफ्ते से फरार चल रहे बिहार के पटना जिले के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार(23 अगस्त) को दिल्ली के साकेत अदालत में आत्मसर्मपण कर दिया है। गौरतलब है कि अनंत सिंह के घर से एक एके-7 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और उसके बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार थे।फरार होने के बाद उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था। 19 अगस्त को जारी वीडियो में अनंत सिंह ने कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी का डर नहीं और दो-तीन दिन के बाद अदालत में सरेंडर कर देंगे।