भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पार्टी के दो राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्ष और मुंबई के नए पार्टी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी. उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. महाराष्ट्र में चंद्रकांत दादा पाटिल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. मुंबई में मंगल प्रभात लोढ़ा को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.