sport

धौनी के संन्यास पर 19 जुलाई को हो जाएगा फैसला

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 जुलाई को होगी। लेकिन तीन अगस्त से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए महेन्द्र सिंह धौनी के भविष्य को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। विश्व कप के सेमीफाइनल में नौ जुलाई को न्यूजीलैंड से हार के बाद से ही धौनी के भविष्य पर चर्चा की जाने लगी है ।इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर को लेकर  सिलेक्टरों ने इस बात का कड़ा संकेत दिया था  कि अगर टीम इंडिया को 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले धोनी रिटायरमेंट नहीं लेते हैं, तो शायद ही वह टीम इंडिया के लिए कभी खेल सकें। ऐसा तब होगा जब धोनी अगर पहले ही अपने फैसले के बारे में प्रसाद को जानकारी नहीं देते।
 उम्मीद है कि 38 साल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज  कुछ दिनों में संन्यास लेने की घोषणा कर देगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने प्रशासकों की समिति (सीओए) से मुलाकात के बाद पीटीआई से कहा, ‘चयनकर्ता 19 जुलाई को मुंबई में बैठक करेंगे। हमने अभी धौनी से कुछ नहीं सुना है, लेकिन उनके और चयनकर्ताओं के बीच क्या बातचीत होगी यह मायने रखता है। अगर आप मुझे से पूछेंगे तो धौनी ने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। सिर्फ वही फैसला कर सकते हैं कि वह आगे खेलना चाहते हैं या नहीं।
कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीन-तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से विश्राम दिए जाने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD