Sargosian / Chuckles

बीजेपी को मिलेगी पहली महिला अध्यक्ष?

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल साल 2023 में ही खत्म हो गया था लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखण्ड और दिल्ली चुनाव के चलते बीजेपी का संगठन चुनाव टलता चला गया। बिना संगठन चुनाव के बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव भी सम्भव नहीं था इसलिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। अब वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं और पार्टी के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सम्भाल रहे हैं। ऐसे में पार्टी अपने नए अध्यक्ष की तलाश कर रही है और जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी की कमान पहली बार महिला को सौंपी जा सकती है। जिसमें निर्मला सीतारमण, डी. पुरंदेश्वरी, वानती श्रीनिवासन और स्मृति ईरानी का नाम शामिल है। यहां तक कहा-सुना जा रहा है कि पार्टी के भीतर महिला नेतृत्व की दिशा में आम सहमति भी बन गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी को पहली महिला अध्यक्ष मिलेगी? राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पार्टी अब महिला नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर सशक्त संदेश देना चाहती है। इससे भाजपा के महिला सशक्तिकरण नारे को न केवल बल मिलेगा, बल्कि आगामी लोकसभा परिसीमन लागू होने के बाद 33 फीसदी महिला आरक्षण के मद्देनजर एक बड़ा रणनीतिक कदम होगा। निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बीजेपी दफ्तर में जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और दक्षिण भारत में पार्टी मजबूत होना चाहती है। वहीं डी. पुरंदेश्वरी का नाम भी अध्यक्ष पद की रेस में चल रहा है। डी. पुरंदेश्वरी पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। वह आंध्र प्रदेश की अध्यक्ष भी रही हैं। वह विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ काम करने का अनुभव रखती हैं और हाल ही में ‘आॅपरेशन सिंदूर’ जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा रही। वानती श्रीनिवासन की बात करें तो तमिलनाडु के कोयम्बटूर साउथ से विधानसभा सदस्य हैं। वह भाजपा की दक्षिण भारत का एक और प्रमुख नाम हैं। वानती 2020 से भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और 2022 में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं। वह ऐसा करने वाली पहली तमिल महिला हैं। ऐसे में भाजपा इस बार इनमें से किसी एक महिला को अध्यक्ष बना सकती है। हालांकि इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष के पद को लेकर सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर और शिवराज सिंह चैहान का नाम भी मीडिया में है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD