अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्वी बेल्जियम की नागरिक है। इंटरपोल ने पीएनबी के दो अरब डॉलर के कथित धनशोधन मामले में पूर्वी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी ।
यह नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट की तरह काम करता है। इसमें कहा गया है कि धनशोधन के आरोपों में पूर्वी दीपक मोदी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय के आग्रह पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।
