महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित आर्मी डिपो में आज सुबह अक धमाका हुआ है। जिसमें 2 लोगों की मौत और 6 लोग घायल हो गए हैं। इस धमाके की वजह से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई है। हालांकि धमाके की असल वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इस डिपो में भारतीय सेना के शस्त्र रखे जाते हैं।