लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यरोप का दौर जारी है, चुनाव जीतने के लिए कोई भी नेता किसी प्रकार की कोई कसर अधूरी छोड़ना नहीं चाहते हैं। इसी कड़ी में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर पर अभद्र पर्चा बांटने का आरोप लगाने वाली आप नेता आतिशी मार्लेना ने इस मामले में दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा दी है। इस बीच गंभीर के टीममेट रहे हरभजन सिंह उनके पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं। दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन ने आज ट्वीट कर कहा, ‘मैं कल गौतम गंभीर से जुड़े एक मामले को सुनकर स्तब्ध हूं। मैं उसे बहुत अच्छे से जानता हूं। वह कभी किसी महिला के खिलाफ गलत नहीं बोल सकता है।
