लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के मतदान खत्म होने के साथ ही सातवें चरण के द्वार को जीतने की जंग तेज हो गई। इसी के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। मायावती ने कहा कि पीएम मोदी वोट के लिए गरीबी का नाटक करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जन्मजात अति पिछड़े नहीं हैं, बल्कि कागजी अति पिछड़े हैं।
अलवर गैंगरेप के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अलवर गैंगरेप की घटना पर चुप थे। वह गैंगरेप के मामले में गंदी राजनीति कर रहे हैं। ताकि उन्हें चुनावों में फायदा मिल सके, यह शर्मनाक है. वो कैसे दूसरों की बहनों और पत्नियों का सम्मान कर सकते हैं जब उन्होंने अपनी पत्नी को राजनीतिक लाभ के लिए छोड़ दिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि पीएम मोदी दलितों पर नकली प्रेम दिखा रहे हैं। मोदी वोट के लिए गरीबी का नाटक करते हैं।