Country Poltics

‘मीनाक्षी लेखी’ को ‘illogical mantriji’ क्यों कह रहे हैं लोग?

meenkashi lekhi

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) ने कोरोना(Covid-19) से हुए मौतों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi)को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, ‘गांधी परिवार के कितने लोगों ने वैक्सीनेशन कराई है, इस बारे में अगर लोगों को जानकारी हो जाती तो भ्रम न फैलता और इतनी मृत्यु न होती।’

मीनाक्षी लेखी ने यह सब न्यूज़ एजेंसी एएनआई को एक सवाल के जवाब में कहा। ज़ाहिर सी बात है इस जवाब पर लोगों ने रिएक्शन आने ही थे।मीनाक्षी लेखी(Meenakshi Lekhi) के इस बयान पर ढेरों लोगों ने रिएक्ट किया और सोशल मीडिया पर तो कमेंट्स की बरसात हो गई।

“अगर राहुल गांधी ज़रूरत के समय देश की सेवा में लगे होते,तो वैक्सीनेशन का ये हाल न होता।”- मीनाक्षी लेखी

मीनाक्षी लेखी ने अपनी बात में आगे कहा कि ‘पीएम मोदी मन की बात सही करते हैं, मगर राहुल गांधी(Rahul Gandhi) जैसे नेता अगर जरूरत के समय देश की सेवा में लगे होते तो वैक्सीनेशन का ये हाल नहीं होता। इस देश के अंदर इनके पूर्वजों के समय 50-50 साल बाद वैक्सीन आती थी। इस बार जब देश में वैक्सीन(vaccine) लॉन्च हुई, तो वह दिसंबर 2020 में हुआ और भारत में जनवरी 2021 में आ गई थी।’
उन्होंने आगे कहा, ‘इनके परिवार में किस-किस ने वैक्सीन लगाई, अगर जनता को इस बारे में जानकारी हो जाती तो इतनी मृत्यु नहीं होतीं! उसके लिए ये लोग जिम्मेवार हैं, जिन्होंने समय अनुसार लोगों में भ्रम पैदा किया। साथ ही इनके राज्यों में जहां वैक्सीन(vaccine) पहुंची वहां लोगों तक पहुंचाने में उन्होंने ढीलाई की।’
“मीनाक्षी लेखी के इस बयान पर पत्रकार प्रशांत कुमार ने भी रिएक्ट किया और कहा कि, ‘बात अभी नेहरू(Nehru) जी तक पहुंचेगी, इंतज़ार करिये!’”

“Illogical mantri ji,संबित की नौकरी छीनेंगी क्या?”

कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने मीनाक्षी लेखी के इस बयान पर कहा कि,‘राहुल गांधी जी और उनके परिवार ने वैक्सीन लगवाने की जानकारी नहीं दी इसलिए इतने सारे लोगों की मौत हो गई – मोदी की मंत्री मीनाक्षी लेखी illogical Mantri ji, संबित की नौकरी छीनेंगी क्या?’
ट्वीटर पर बॉलीवुड फिल्ममेकर हंसल मेहता(Hansal Mehta) ने भी इस पर कमेंट किया और कहा, ‘राहुलजी ज़रूरत के समय पर PM बन जाते तो आप मंत्री ना होती।’
केंद्रीय मंत्री के बयान को सुन कर एमएलए शकुंतला साहु ने कहा- ‘यह तो वही बात हो गई, “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे!’ भैया संबित पात्रा संभल के रहना कहीं आपकी नौकरी खा ना जाए!’

राहुल गांधी जी और उनके परिवार ने वैक्सीन लगवाने की जानकारी नही दी इसलिए इतने सारे लोगों की मौत हो गयी – मोदी की मंत्री मीनाक्षी लेखी

illogical Mantri ji, संबित की नौकरी छीनेंगी क्या? pic.twitter.com/KjSIZsCxVj
— Srinivas B V (@srinivasiyc) July 25, 2021

एक यूजर ने लिखा- मीनाक्षी मैम राहुल गांधी का वैक्सीन से क्या लेना देना? क्या वह वैक्सीन के उत्पादक हैं, या फिर वह किस तरह से वैक्सीनेशन लेट के लिए जिम्मेदार हैं? क्या वह गवर्नमेंट में कोई जरूरी पद संभाल रहे हैं? जब आखिरी बार मैंने जांचा था तब तो बीजेपी और मोदी जी ही सत्ता में थे! (Meenakshi Lekhi) मीनाक्षी लेखी ने अभी पिछले दिनों  किसानों को एक बयान में ‘मवाली’ कह दिया था।हालांकि किसानों के विरोध के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था।

You may also like

MERA DDDD DDD DD