मुखर्जी नगर में पुलिस कर्मियों द्वारा एक टेम्पो चालक की पिटाई के मामले में लोगों में लगातार गुस्सा नजर आ रहा है, सोमवार रात मुखर्जी नगर थाने में फिर से सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए थे. मुखर्जी नगर थाने के सामने जो लोग इकठ्ठा हुए थे वो मांग कर रहे थे कि वीडियो में मारपीट करते हुए जितने लोग दिख रहे हैं वो सभी बर्खास्त हों. सभी के खिलाफ केस दर्ज हो. अकाली दल से दिल्ली से एमएलए मनिंदरजीत सिंह सिरसा भी इसमें आये थे. वो थाने के अंदर गए और जब बाहर निकले तो बताया कि पुलिस ने बढ़िया कार्रवाई की है, सही धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया है.इससे लोग नाराज हो गए और बोले तुम पुलिस से मिले हो, वही बात कर रहे हो जो पुलिस कर रही है. इसके बाद लोगों ने सिरसा के साथ हाथापाई की. एक पत्रकार को भी पीटा. इससे पहले जब अरविंद केजरीवाल ड्राइवर सरबजीत से मिलने गए थे तब अकाली दल से जुड़े लोगों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की थी.