चुनाव आयोग गत् सप्ताह सत्रह राज्यों की 64 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर चुका है। कर्नाटक की भाजपा सरकार का भविष्य राज्य की पंद्रह सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों पर निर्भर है। राज्य विधानसभा की 244 सीटों में से 17 सीटें खाली हैं तो 105 में भाजपा और 66 में कांगे्रस, 34में जद (सेक्युलर) का कब्जा है। 17 रिक्त सीटों में से 15 में चुनाव होने जा रहे हैं। ये सभी सीटें कांग्रेस और जद (से) के विधायकों का पाला बदल भाजपा के चले जाने के चलते खाली हुई हैं। यदि भाजपा इनमें से कम से कम छह सीटें नहीं जीतती तो एक बार फिर राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के लिए चुनौती पार्टी के भीतर से भी है। खबर है कि भाजपा आलाकमान अब कर्नाटक में येदियुरप्पा के स्थान पर युवा नेतृत्व की तलाश कर रहा है। यदि येदियुरप्पा इन उपचुनावों में ठीक प्रदर्शन करने से चूकते हैं तो उनका भी रिटायरमेंट तय माना जा रहा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD