Latest news

रंजन गोगोई होंगे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश हो सकते हैं। देश के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने वरिष्ठता के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए जस्टिस रंजन गोगोई को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने की सिफारिश की है। गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के बाद सुप्रीम  कोर्ट में सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस गोगोई ही हैं।
परम्परा के मुताबिक कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्य न्यायाधीश अपनी सेवानिवृत्ति से 30 दिन पहले अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश भेजते हैं। इस लिहाज से शनिवार को चीफ जस्टिस मिश्रा का जस्टिस गोगोई के नाम की सिफारिश सरकार को भेजी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD