भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की जिससे उनके राजनीति में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि रिटायरमेंटे के बाद क्रिकेटरों का राजनीति में कदम रखना कोई नई बात नहीं है। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से लेकर विनोद कांबली और गौतम गम्भीर तक कई दिग्गज खिलाडियों ने राजनीति में कदम रखा है। अब रोहित शर्मा को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस मुलाकात के पीछे कोई खास वजह थी या यह महज औपचारिक मुलाकात थी। लेकिन जिस तरह से यह मुलाकात हुई है उससे क्रिकेट प्रेमियों और राजनीतिक हलकों में हलचल जरूर बढ़ गई है। अब देखना होगा इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा कब तक होती है।
राजनीतिक पिच पर खेलेंगे रोहित?

