उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार को रायपुर में एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने राज्य में फैले नक्सलवाद पर कहा कि वो लोग क्रांति के लिए निकले हैं, उन्हें रोका नहीं जा सकता है। हाल ही में दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दूरदर्शन की टीम पर हमला बोल दिया था। इस हमले में एक पत्रकार की मौत हो गई थी, जबकि दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए थे। कई नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी।