राफेल खरीद पर दिए नितिन गडकरी के एक बयान ने मुद्दे को फिर गरमा दिया है। एक इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने कहा है कि आर्थिक मजबूरियों के कारण राफेल विमानों की संख्या घटाई गई। 36 राफेल खरीदने को लेकर नितिन गडकरी के बयान पर विवाद हो रहा है। साथ ही उन्होंने विमान खरीदने के लिए पैसे की कमी का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि क्या खरीदा जाना है इसके लिए पैसे भी होने चाहिए।