Country

रामदेव बोले बालकृष्ण मामले की होगी जांच

पतंजलि योगपीठ महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को एम्स ऋषिकेश से छुट्टी मिल जाने के बाद शनिवार शाम कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर आश्रम में लाया गया।
इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण के साथ बड़ी दुर्घटना होते-होते बची है। इस मामले की हर स्तर पर जांच कराई जाएगी।

आचार्य बालकृष्ण कड़ी सुरक्षा के बीच दिव्य योग मंदिर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण के साथ यह घटना कैसे और किसके द्वारा हुई।

इन सब बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्य पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको जो मानसिक आघात पहुंचा है उसमें सुधार हो रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like