झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से मामले की रिपोर्ट मांगी है।आयोग ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अगुवाई वाले भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।
