जीएसटी परिषद ने शनिवार को आम लोगों को राहत देते हुए टीवी स्क्रीन, सिनेमा के टिकट और पावर बैंक सहित कई तरह की 23 चीजों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कमी की घोषणा की। जीएसटी परिषद की 31वीं बैठक के बाद नई दिल्ली में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने फैसलों की घोषणा की। जेटली ने कहा कि जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाना एक सतत प्रक्रिया है।