फ्लैट खरीदारों से करोड़ो रुपये लेने के बावजूद उन्हें घर न देने वाले आम्रपाली बिल्डर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बेहद सख्त टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली बिल्डर को चेतावनी देते हुए कहा कि वह या तो फ्लैट खरीदारों को घर दे दे, नहीं तो हम तुम्हें बेघर कर देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिल्डर या तो फ्लैट खरीदारों को उनके घर दे दे, नहीं तो कोर्ट उनके सभी फ्लैट और संपत्तियों को बेचकर अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए फंड की व्यवस्था करेगा।